जश्ने गौसे आजम में अमन, भाईचारे और नेक अमल का पैगाम।
सैय्यद फरहान अहमद
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
मोहल्ला इस्माइलपुर में मरहूम हाजी अब्दुल मन्नान खान के मकान पर जश्ने गौसे आजम अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। महफिल के जरिए इस्लाम की तालीमात पर अमल करने, आपसी भाईचारा कायम रखने और समाज में अमन व मोहब्बत को बढ़ावा देने का पैगाम दिया गया।
मुख्य वक्ता मुफ्ती अख्तर हुसैन ने हजरत गौसे आजम रहमतुल्लाह अलैह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेने और सच्चाई, ईमानदारी, रहमदिली व जरूरतमंदों की मदद जैसे गुणों को अपनाने पर जोर दिया। इस्लाम के पैगाम को आम जिंदगी में उतारने और दूसरों के हक का ख्याल रखने की अपील की।
महफिल में इस बात पर जोर दिया गया कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य इंसान के किरदार को बेहतर बनाना और समाज में एकता व सौहार्द को मजबूत करना भी है। इस मौके पर इरफान खान, हाफिज नसीमुल्लाह, कारी शरफुद्दीन, हाफिज गौस आलम, हाफिज हुसैन आलम, हाफिज शहीद, हाफिज मिन्हाजुद्दीन, हाफिज मुहम्मद सईद समेत कई लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment