अम्बेडकर के प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन कर ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की आवाज किया बुलंद।
गया, बिहार।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जिला समाहरणालय के समक्ष स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा के पास कॉंग्रेसजनों ने जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर उपस्थित बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मो खान अली, जिलाकॉंग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, धर्मेंद्र कुमार निराला, इंदल पासवान सुनील कुमार पासवान, बाबूलाल प्रसाद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, टिंकू गिरी, विपिन बिहारी सिन्हा, साहिल गुप्ता, राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, आदि ने कहा कि अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी के दिशा निर्देशों पर संपूर्ण देश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर उस पर राष्ट्र द्रोह का मुकदमा चलाने की मांग को लेकर चल रहे राष्ट्र स्तरीय चरणबद्ध आंदोलन के तहत संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन एवं पर्चा वितरण किया गया तथा 12 अक्टूबर को गया के हृदय स्थल टावर चौक पर मशाल जलाकर प्रदर्शन करने, 13 अक्टूबर को शहर के प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ सभा, तथा ग्रामीण इलाकों में चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
नेताओं ने कहा कि 01 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले महारैली में गया जिला से ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु घर -घर प्रचार किया जाएगा।
Comments
Post a Comment