पलिया खास में श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक हँसूराम।
समस्त भागवत कथा,वेद और पुराणों में अद्भुत ज्ञान समाहित है: वेद ब्यास जी
बेल्थरारोड, बलिया। उत्तर प्रदेश।
तहसील क्षेत्र के ग्राम पलिया खास में स्वर्गीय द्रौपदी देवी श्रीवास्तव एवं कृष्णमुरारी लाल के निवास स्थान पर अयोध्या धाम से आए राष्ट्रीय बाल संत वेद व्यास जी महाराज के श्रीमुख से 13 अक्टूबर से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है। 20 अक्टूबर तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
कथा के दौरान राष्ट्रीय बाल संत वेद व्यास जी महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि समस्त भागवत कथा,वेद और पुराणों में अद्भुत ज्ञान समाहित है। इसका जितना भी श्रवण किया जाए,उतना ही कम है। श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को धर्म,संस्कार,सदाचार और आध्यात्मिक ज्ञान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
कथा का रसपान करने हेतु क्षेत्रीय विधायक माननीय हंसू राम जी का कथा प्रांगण में आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने कथा का रसपान किया तथा क्षेत्र की जनता के कल्याण और सर्वांगीण विकास की कामना की। विधायक के आगमन से आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के बीच उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
श्रीमद्भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को सहेजने के साथ समाज में प्रेम,सद्भाव,भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने तथा जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य यजमान अरविंद श्रीवास्तव ने कथा में पहुंचे सभी आगंतुकों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कथा का रसपान करने व धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।
Comments
Post a Comment