सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य में अनियमितता का मामला,सपा नेताओं ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
बेल्थरारोड, बलिया। उत्तर प्रदेश।
स्थानीय तहसील में लोक निर्माण विभाग की सड़कों के निर्माण एवं विशेष मरम्मत कार्य में कथित अनियमितता का मामला एक बार फिर गर्मा गया है। स्वीकृत धनराशि के बावजूद अपेक्षित कार्य नहीं कराया जाने का आरोप लगाए हुए लगाते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष बलिया आद्याशंकर यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कई नेताओं ने उपजिलाधिकारी शरद चौधरी को ज्ञापन सौंप कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि क्षेत्र की कुछ सड़कों के विशेष मरम्मत कार्य के लिए शासन स्तर से धनराशि स्वीकृत की गई। लेकिन इसके बावजूद मौके पर निर्धारित मानक के अनुरूप कार्य नहीं कराए गए। कई स्थानों पर सड़क की स्थिति खराब बनी हुई है, जबकि मरम्मत के नाम पर स्वीकृत धनराशि खर्च किए जाने का दावा किया जा रहा है। इससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताई गई है।
सपा नेताओं ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण एवं क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। उन्होंने प्रशासन से मामले की तकनीकी एवं स्थलीय जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने तथा दोषी पाए जाने वाले संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी गई कि यदि 15 दिनों के भीतर मामले की जांच कर प्रभावित कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी तहसील मुख्यालय पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष शमशाद बांसपारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इरफान अहमद, रुद्र प्रताप यादव, जनार्दन यादव, वैभव शंकर यादव, ग्राम प्रधान देवेंद्र यादव, संजय कुमार यादव एडवोकेट, सोनू यादव, अनिरुद्ध यादव, कृष्णकांत यादव एडवोकेट, हरिकिशुन यादव, अनमोल पांडे, हंसनाथ यादव, कालिम फरसातारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment