जेपी जयंती समारोह कार्यक्रम का हुआ सफलतापूर्वक संपन्न।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
विगत वर्षों के भांती इस वर्ष भी जे पी का 124 वीं 
जयंती समारोह,नौतन अंचल के रा०प्रा०विद्यालय खड्डाभंगहां में लालसा देवी कीअध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।सर्वप्रथम राजकुमार ने उपस्थित सभी नागरिकों का स्वागत,अभिनन्दन किया।अध्यक्ष के द्वारा जेपी की तस्वीर पर माल्यार्पण करने के बाद सभी उपस्थित स्त्री-पुरुषों ने पुष्पांजलिअर्पित किया।
इस मौके पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए लक्ष्मण प्रसाद गुप्त,रामेश्वर प्रसाद, वासुदेव राम,सिकन्दर भारती,अनिल कुमार, नन्दलाल ठाकुर के साथ नन्दकिशोर विकल,पंकज जैसे वक्ताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए स्वाधिनता संग्राम, लोकतंत्र की हिफाजत में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलिअर्पित किया ।
 इस मौके पर सम्पूर्ण क्रांति के उनके उद्घोष का स्मरण करते हुए व्यवस्था परिवर्तन के संघर्ष को तेज करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि कुर्सियों पर बैठने वाले तो कई बार बदले पर व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है।कुछ वक्ताओं ने बच्चों को पढ़ाने,उन्हें नियमित स्कूल भेजने पर बल देते हुए महिलाओं से स्कूल में पहुंचकर शिक्षकों सेअपने बच्चे की पढ़ाई के बारे में जानकारी लेने काअनुरोध किया।सभा का संचालन परवेजअहमद,श्याम बाबू ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम