दादा नगर में सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव सुकांत शर्मा ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर वार्ड नंबर 2, दादा नगर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव सुकांत शर्मा के नेतृत्व में नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नेताजी के संघर्षपूर्ण जीवन, समाजवादी विचारधारा तथा गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों और वंचित वर्गों के हित में किए गए कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपना जीवन सामाजिक न्याय, समानता और जनसेवा के लिए समर्पित किया। उनके विचार और सिद्धांत आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने नेताजी के आदर्शों पर चलने तथा समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस दौरान संतोष यादव, विकास वर्मा, संदीप निषाद, दिलीप मिश्रा, बाबू अली, राघवेंद्र यादव, शिवम पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment