शमशुल हक अंसारी बने सपा कानपुर महानगर प्रवक्ता।

हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश। 
समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर की मासिक बैठक महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के दौरान अशरफाबाद, जाजमऊ निवासी वरिष्ठ कार्यकर्ता शमशुल हक अंसारी को महानगर कमेटी का प्रवक्ता घोषित किया गया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में संगठन को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शमशुल हक अंसारी को यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि शमशुल हक अंसारी समाजवादी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं और उन्होंने नेताजी के साथ भी कार्य किया है। ऐसे वरिष्ठ कार्यकर्ता का संगठन से जुड़कर काम करना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है।
उन्होंने विश्वास जताया कि शमशुल हक अंसारी नई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती देने में योगदान करेंगे। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद उपाध्यक्ष मिंटू यादव महेंद्र सिंह बड़े पिंटू ठाकुर महामंत्री बंटी सेगर केके शुक्ला इत्यादि लोग रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम