तिरहुत गंडक नहर से अष्टधातु की मूर्ती मिलने से फैली सनसनी,अपार भीड़।
बेतिया, बिहार।
योगापट्टी प्रखंड के विशुनपुरवा टोला में तिरहुत गंडक नहर में मछली पकड़ रहे बच्चों को मान दुर्गा की प्रतिमा की एक मूर्ती मिली।मूर्ती मिलने की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर अपार भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने संवाददाता को बताया कि मूर्तीअष्टधातु की है,जो वर्षों पुरानी लग रही है।लोगों ने मूर्ती का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वाट्सएप्प ग्रुप में वायरल कर दिया। इस बात की जानकारी, संवाददाता को विशुनपुरवा गांव निवासी,नीरज कुमार, राहुल कुमार, संदीप कुमार,
दिलीप कुमार के साथ महबुबआलम,मंजीत कुमार गांव से गुजरने वाली तिरहुत गंडक नहर पर मछली पकड़ रहे थे,तभी
पानी में उन्हें सोने जैसी चमक वाली मां दुर्गा की प्रतिमा जैसी मूर्ती दिखाई दी,इनलोगों ने मूर्ती को बाहर निकाला साथ ही इसकी जानकारी गांव वालों को दी।
Comments
Post a Comment