कोहवरी में बहुजन संस्कृति महोत्सव का आयोजन करेगा लोकमंच।

 रिपोर्ट: विनोद विरोधी
 गया, बिहार। 
बहुजनों की धरोहर को बचाने के उद्देश्य से गैर सरकारी संगठन लोकमंच ने जिले के बाराचट्टी प्रखंड स्थित ऐतिहासिक गांव कोहवरी में आगामी 29 एवं 30 अक्टूबर 2026 को बहुजन संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया गया है।महोत्सव की सफलता को लेकर आज जिले के भदेया स्थित कार्यालय में मंच के निदेशक फादर अंटो जोसेफ के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में फादर अंटो ने कहा कि समाज के वंचित मांझी ,भोक्ता समुदायों के धरोहर को बचाने और पूर्वजों के अतीत को सहेजने के उद्देश्य से जीवन संगम शिक्षा कार्यक्रम के तहत जिले में तीसरी बार इस तरह के महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है ,जिसमें वंचित समाज के लोगों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की गई है, जो गांव में जाकर उनसे संपर्क करेगी। महोत्सव में कई प्रबुद्धजनों व राजनीतिज्ञों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बहुजन समुदाय के पारंपरिक स्थानीय लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक तथा झूमर का बढ़ावा देना मुख्य विशेषता होगी। इस दौरान महोत्सव की सफलता के लिए तीन सदस्यीय टीम का भी गठन किया गया है। इनमें जनरल कमेटी अध्यक्ष इतवारी मंडल,महिला कमेटी अध्यक्ष बेबी कुमारी एवं युवा कमेटी अध्यक्ष श्याम कुमार को बनाया गया है। बैठक में मौजूद प्रमुख लोगों में रामाशीष पासवान, संगीता कुमारी, दिनेश कुमार, आरती देवी ,रिंकू कुमारी, आभास कुमार ,अजय कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम