वोट चोरी के आरोपों के विरोध में सपा महिला सभा का प्रदर्शन, महिलाओं ने भरी हुंकार।
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
वोट चोरी के आरोपों के विरोध में समाजवादी पार्टी महिला सभा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बड़े चौराहे से कलेक्ट्रेट गेट तक जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के चित्र हाथों में लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।
महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव दीपशिखा सिंह यादव ने आरोप लगाया कि मतदान प्रक्रिया को प्रभावित कर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को महंगाई समेत कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए आवाज उठाना जरूरी है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर गद्दी छोड़” के नारे लगाए और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की मांग की। विरोध प्रदर्शन में सपा महिला सभा राष्ट्रीय महासचिव दीपशिखा सिंह यादव सचिन दीपा यादव पूर्व पार्षद कीर्ति अग्निहोत्री दीपिका मिश्रा महिला सभा उपाध्यक्ष पूजा यादव शिप्रा श्रीवास्तव महिमा शर्मा बृजलाल श्याम सिंह बबलू शेषनाथ यादव आदि महिलाएं रही!
Comments
Post a Comment