कैटरर्स एसोसिएशन ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के समाधान की मांग।

हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
कानपुर कैटरर्स एसोसिएशन ने सांसद रमेश अवस्थी को ज्ञापन सौंपकर कैटरिंग व्यवसायियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। एसोसिएशन ने खाऊ गली में करीब 20 दुकानें पात्र कैटरर्स को उपलब्ध कराने, रात में काम से लौटने वाले कैटरर्स व कर्मचारियों को पुलिस द्वारा अनावश्यक रूप से परेशान न करने तथा प्रतिबंधित क्षेत्रों में आयोजन संबंधी सामान ले जाने वाले वाहनों के लिए उचित व्यवस्था और पास जारी करने की मांग की।
सांसद रमेश अवस्थी ने आश्वासन दिया कि कैटरर्स की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान कराया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में सुरेश गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, अभिषेक तिवारी, बऊआ महाराज, सदन कुमार झा, पवन साहू, दीपक बाजपेई, गौरव गुप्ता, कमलेश गुप्ता, शाकिर अली उस्मानी और संजय सोनकर आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम