शिया उलेमा फाउंडेशन की बैठक में कौम की तरक्की के लिए बनी रणनीति।
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
शिया उलेमा फाउंडेशन का रजिस्ट्रेशन 28 सितंबर 2026 को पूरा होने के बाद 10 अक्टूबर को मगरिब की नमाज़ के बाद संस्था के सदर मौलाना नसीम अब्बास के आवासीय कार्यालय पर अहम बैठक हुई। बैठक में कौम की भलाई, दीनी व सामाजिक रहनुमाई, उलेमा और आम लोगों के बीच इल्मी हल्के बनाने तथा पारिवारिक दूरियां मिटाकर आपसी एकता बढ़ाने पर चर्चा हुई। संस्था ने भविष्य में इन कार्यों को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में सेक्रेटरी मौलाना इल्मदार हुसैन, खजांची मौलाना हामिद हुसैन सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment