अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन


हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दिल्ली में हिरासत के विरोध में मंगलवार को सपा कानपुर महानगर ने परेड चौराहे से बड़ा चौराहा तक पैदल मार्च निकाला। महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। बड़ा चौराहा के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर मार्च रोका, जिसके बाद कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने हाजी फजल महमूद समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बसों से रेल बाजार पुलिस लाइन पहुंचाया। प्रदर्शनकारियों ने लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा की मांग करते हुए केंद्र सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।पैदल मार्च शुरू होने से लेकर पुलिस द्वारा जबरन हिरासत में लिए जाने तक पूरे रास्ते सपाइयों का गुस्सा सातवें आसमान पर रहा। गिरफ्तार किए जाने वालो मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड सिध्दार्थ सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,के के शुक्ला, काले खा आशीष चौबै,नंदलाल जयसवाल,विनय गुप्ता,शादाब आलम, इत्यादि लोग रहे!

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम