राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी का मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

दिव्यांग बेसिक शिक्षकों का अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण  न हुआ तो 12 अक्टूबर को मुख्यमंत्री  कार्यालय पर प्रदर्शन कि चेतावनी। 
हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने आज मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर  बेसिक शिक्षा विभाग के दिव्यांग शिक्षकों के अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण की सूची तत्काल जारी करने की मांग की है।
4 जून को शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग दिव्यांग, अबाध्य रोगी, दिव्यांग दम्पत्तियो के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए 4 जून को शासनादेश जारी किया था, 30 जून तक अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण सूची जारी होनी थी। लेकिन शासन स्तर पर लंबे समय से अंतर्जनपदीय स्थानांतरण सूची जारी नहीं की जा रही है। जिसके चलते दिव्यांग महागठबंधन की आवाहन पर आज राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सोपा है। 
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के प्रवक्ता एवं केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी राहुल कुमार ने कहा कि 11 अक्टूबर तक सरकार अंतर्जनपदीय स्थानांतरण सूची जारी कर दें। अन्यथा विवस होकर दिव्यांग महागठबंधन के आवाहन पर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के सभी कार्यकर्ता 12 अक्टूबर को लखनऊ गांधी प्रतिमा पर धरना  देंगे और मुख्यमंत्री कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। राम गोपाल गुप्ता ने कहा कि सरकार अन्य कर रही है हमें संध्या के खिलाफ सड़क पर उतरकर संघर्ष करेंगे।
आज ज्ञापन देने वालों मे प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, प्रवक्ता व केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी राहुल कुमार, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा अल्पना कुमारी, मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार,  गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, दिलिप कुमार, महेश चन्द साहू, गोमती वर्मा, राम जानकी, अर्जुन कुमार आदि शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम