वोट चोरी के खिलाफ सपा व्यापार सभा का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।

हफीज अहमद खान 
कानपुर। वोट चोरी के आरोपों के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा ने रविवार को बड़े चौराहे से कलेक्ट्रेट गेट तक जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया और नारेबाजी की।
समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य काले खां ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश तथा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के आदेश पर यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। कानपुर महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र में वोट की पारदर्शिता और निष्पक्षता बेहद जरूरी है। उन्होंने मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग करते हुए विरोध जारी रखने की चेतावनी दी। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य काले खा, राष्ट्रीय सचिव खालिद रज़ा प्रवक्ता रजक मिश्रा, वरिष्ठ नेता सय्यद अशर,अरुण पांडे शुभम पांडे दीपक गुप्ता हर्ष कुमार कमलेश त्रिपाठी सज्जू सुधीर त्रिवेदी, कमलेश ओमर विनय गुप्ता महेंद्र सिह उर्फ गुड्डू निशांत गुप्ता आदि लोग रहे!

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम