मानवाधिकार संगठन एवं सेवा ट्रस्ट ने गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित किया भोजन।
सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
मानवाधिकार संगठन एवं सेवा ट्रस्ट की ओर से गरीब, असहाय, जरूरतमंद एवं भूखे लोगों की सहायता के उद्देश्य से भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर उनके बीच भोजन का वितरण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में गरीब एवं बेसहारा लोगों ने भोजन प्राप्त किया।
भोजन वितरण का कार्यक्रम गोलघर स्थित काली मंदिर, हजरत नको बाबा आस्ताना तथा यातायात चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर किया गया। ट्रस्ट के सदस्यों ने स्वयं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर उन्हें भोजन उपलब्ध कराया। इस पहल का उद्देश्य केवल भोजन उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग के प्रति संवेदनशीलता, सेवा और मानवीय जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना भी रहा।
इस अवसर पर मानवाधिकार संगठन एवं सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रजी़ ने कहा कि भूखे और जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराना सबसे बड़ी मानव सेवा में से एक है। समाज में ऐसे अनेक लोग हैं जो आर्थिक कठिनाइयों के कारण दो वक्त के भोजन के लिए भी संघर्ष करते हैं। ऐसे लोगों की मदद करना हम सभी की सामाजिक और मानवीय जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट आगे भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।
पूर्व मेयर डॉ सत्या पाण्डेय ने कहा कि मानव सेवा किसी जाति, धर्म या वर्ग तक सीमित नहीं है। जरूरतमंद की मदद करना ही सच्ची इंसानियत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास रहने वाले गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आएं और सामर्थ्य के अनुसार सेवा कार्यों में योगदान दें।
कार्यक्रम में मौजूद संरक्षक हाजी इरशाद खान ने कहा कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना आज की आवश्यकता है। गरीब और असहाय लोगों के बीच भोजन वितरण जैसे कार्य समाज में भाईचारे, प्रेम और इंसानियत का संदेश देते हैं। उन्होंने मानवाधिकार संगठन एवं सेवा ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मानवता की सेवा ही समाज को मजबूत बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
भोजन वितरण के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जरूरतमंद लोगों से आत्मीयता के साथ बातचीत की और उन्हें सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध कराया। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि भविष्य में भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों को चिन्हित कर इसी प्रकार सेवा एवं सहायता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में पूर्व मेयर डॉ. सत्या पाण्डेय, हसन जमाल उर्फ बबुआ, हाजी इरशाद खान, महिला विंग की जिला अध्यक्ष अर्शी खान, महानगर अध्यक्ष अनिल जायसवाल गुलाम सरवर, महानगर उपाध्यक्ष मुशर्रफ अली, वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी, पत्रकार मिनहाज सिद्दीकी एडवोकेट, अरूण कुमार ब्रह्मचारी, , रजी अहमद सिद्दीकी, सलीमुल्लाह अंसारी, चन्द्र देव सिंह, शिव नारायण गुप्ता, शहबाज सहित संगठन के पदाधिकारी, सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से मानवाधिकार संगठन एवं सेवा ट्रस्ट ने यह संदेश दिया कि समाज में यदि सक्षम लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं तो किसी भी व्यक्ति को भूखा सोने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। सेवा, सहयोग और इंसानियत की इसी भावना के साथ ट्रस्ट ने अपने सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
Comments
Post a Comment