कवि सम्मेलन में शब्दों के जरिए याद किए गए नेताजी मुलायम सिंह यादव

श्यामलाल पाल बोले—शोषित, वंचित और पीड़ित समाज को अधिकार दिलाने में नेताजी की अहम भूमिका रही
हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर रविवार को मर्चेंट चैंबर हॉल, सिविल लाइंस में ‘एक शाम श्रद्धेय नेताजी के नाम—स्मृतियों में नेताजी, शब्दों में श्रद्धांजलि’ कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कवियों और साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से नेताजी के संघर्षपूर्ण जीवन, समाजवादी विचारधारा और जनसेवा को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि श्यामलाल पाल, अंतरराष्ट्रीय हास्य कलाकार राजीव निगम, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. नीतेंद्र यादव ‘भाई जी’ और राष्ट्रीय सचिव अपर्णा बंसल जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले साहित्यकारों को सम्मानित भी किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि नेताजी ने शोषित, वंचित और पीड़ित समाज के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने पिछड़ों, दलितों और महिलाओं को सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पंचायती चुनावों में आरक्षण के माध्यम से उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के लिए प्रतिनिधित्व के रास्ते खोले।
राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. नीतेंद्र यादव ‘भाई जी’ ने कहा कि स्वतंत्रता से पहले नेताजी सुभाषचंद्र बोस और स्वतंत्रता के बाद मुलायम सिंह यादव को ‘नेताजी’ के नाम से जाना गया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम