त्योहारों से पहले यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग।

हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
आगामी त्योहारों को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र एवं जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी यातायात अभयनाथ त्रिपाठी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने बंद चौराहों व बनाए गए कट की समीक्षा कर जरूरत वाले स्थानों पर चौराहे खोलने, गड्ढायुक्त सड़कों की मरम्मत और टाटमिल बस स्टैंड पर मुख्य मार्ग में बसें खड़ी कर सवारी भरने पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करने का सुझाव दिया। डीसीपी ने यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए स्वयं विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में मनोज गुप्ता कुक्कू, अब्दुल वहीद, सुरेंद्र जायसवाल, विनोद त्रिपाठी व मोहम्मद शाहिद आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम