डॉ. राममनोहर लोहिया के निर्वाण दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि।

हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
 समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण कार्यालय, नवीन मार्केट में समाजवाद के प्रखर चिंतक एवं महान समाजवादी नेता डॉ. राममनोहर लोहिया के निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता परमेश्वर दयाल कन्नौजिया एवं एडवोकेट सोमेंद्र शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. लोहिया ने सामाजिक समानता, पिछड़ों के अधिकार, महिला सशक्तीकरण और शोषणमुक्त समाज की स्थापना के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाजवादी आंदोलन को दिशा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन हरि कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर राजीव सैनी, सौरभ सिंह, अनिल सोनकर, पंकज यादव, रितेश सोनकर, अमितेश त्रिपाठी, शैलेंद्र यादव चंद्रवंशी एवं नसीम रज़ा, राजेश कुमार पाल सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम