बारादेवी मंदिर में भक्तों के बीच हुआ राहुल गांधी के संदेश का वितरण।

हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
वोट चोरी और चुनाव आयुक्त के भ्रष्टाचार के मामले को कांग्रेस हर जगह प्रचारित करने में लगी है।इस ही कड़ी के आज कानपुर महानगर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने बारादेवी मंदिर से ट्रांसपोर्ट नगर तक पैदल मार्च का आयोजन किया।मार्च से पहले बारादेवी के पास भक्तों के बीच चुनाव आयुक्त के धोखे और भाजपा की वोट चोरी के पर्चे बांटे गए।कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जगदीश चंद जांगिड़ समेत सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
राष्ट्रीय सचिव जगदीश जांगिड़  ने कहा कि पूरा देश आज चुनाव आयुक्त की चोरी से वाकिफ है और इसको हटाना चाहता है।जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि नवरात्रि में बारादेवी मंदिर से यात्रा की शुरुआत कर भक्तों के बीच भाजपा और चुनाव आयुक्त की चोरी उजागर की।ट्रांसपोर्ट नगर में अनुच्छेद 326 को सामूहिक रूप से पढ़ा गया और राष्ट्रीय गान भी हुआ।जूही नहरिया के पास चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया।हिंदुस्तान के तीन गद्दार,मोदी,शाह और ज्ञानेश कुमार के नारे लगाए।वोट चोर कहां मिलेंगे बीजेपी के दफ्तर में के भी नारे लगे।राष्ट्रीय सचिव जगदीश जांगिड़, पवन गुप्ता,रामनवल कुशवाहा,प्रतिभा अटल,आलोक मिश्रा,धर्मराज सिंह चौहान,विकास अवस्थी,पदम मिश्रा,राकेश साहू,शीलू श्रीवास्तव,विनोद अवस्थी,हरीश बाजपई,नरेश पाठक ,राजीव द्विवेदी,राजेश खन्ना,कृपेश त्रिपाठी,काजी शमी ,इकलाख डेविड, धर्मेंद्र सिंह,आनंद शुक्ला,सैमुअल लकी, अशफाक अहमद, इमरान खान ,विवेक पाल , टिल्लू ठाकुर,संजीव मिश्रा, रामगोपाल उत्तम, मुकेश कनौजिया, विनय पांडे, सुमित पंत आदि थे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम