इक्वाडोर की डॉ. यदीरा मोन्साराते की ‘पुएंते दे पास वाई आर्मोनिया—संत सौरभ’ का कवर जारी।

वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक पहल के 29वें दिन 29वीं अंतरराष्ट्रीय पुस्तक का लोकार्पण
सेराज अहमद कुरैशी 
गोरखपुर, भारत। 
वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक पहल के क्रम में 29वें दिन 29वीं अंतरराष्ट्रीय पुस्तक के रूप में इक्वाडोर की शिक्षाविद् एवं अंतरराष्ट्रीय वक्ता डॉ. यदीरा मोन्साराते अलावा वेलिज की पुस्तक ‘पुएंते दे पास वाई आर्मोनिया—संत सौरभ’ (PUENTE DE PAZ Y ARMONÍA — SANT SAURABH) का कवर पेज जारी किया गया। पुस्तक का उपशीर्षक ‘ब्रिज ऑफ पीस एंड हार्मनी’ है।
कृति में सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ जी महाराज के जीवन-दर्शन, मानवीय चिंतन, सेवा-भाव और विश्व-सद्भाव की दृष्टि को केंद्र में रखा गया है। पुस्तक में शांति, मानवता, शिक्षा, करुणा, संवाद तथा विभिन्न संस्कृतियों के बीच परस्पर सम्मान को प्रमुखता दी गई है।
संत सौरभ के विचारों को ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना से जोड़ते हुए मानवता को एक परिवार के रूप में देखने की दृष्टि प्रस्तुत की गई है। पुस्तक विभिन्न संस्कृतियों और समुदायों के बीच संवाद, सहयोग तथा आपसी समझ को बढ़ावा देने का साहित्यिक प्रयास है।
पुस्तक परिचय के अनुसार डॉ. यदीरा मोन्साराते अलावा वेलिज शिक्षा, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सामाजिक विकास के क्षेत्र में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविद् एवं वक्ता हैं। उनके कार्यों में महिला एवं युवा सशक्तीकरण, अंतर-सांस्कृतिक संवाद, समावेशन और शांति निर्माण जैसे विषय शामिल हैं।
पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-प्रकाशन सेंटर, भारत द्वारा किया गया है। यह कृति संत सौरभ के जीवन-दर्शन पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक श्रृंखला की 29वीं कड़ी है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम