कुंडैल ढाले के पास अचेत होकर गिरा युवक, जहरीले सांप के काटने की आशंका।

धनंजय कुमार शर्मा
बिल्थरारोड,बलिया। उत्तर प्रदेश। 
उभांव थाना क्षेत्र के बहोरवा खुर्द गांव निवासी अमरनाथ राम (32), पुत्र बेचन राम, के साथ शुक्रवार शाम एक घटना सामने आई है। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले अमरनाथ को परिजनों के अनुसार, शाम करीब 6:30 बजे खेत से लौटते समय किसी जहरीले सांप ने काट लिया। उस समय उसके साथ दोस्त भी मौजूद थे,लेकिन सांप के काटने की बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। अमरनाथ ने भी घर पर इसकी जानकारी नहीं दी और न ही तत्काल उपचार कराया।
    बताया जा रहा है कि इसके बाद अमरनाथ बिल्थरारोड बाजार चला गया। वहां से वापस लौटते समय कुंडैल ढाले के पास अचानक अचेत होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने उसे घर पहुंचाया। परिजनों के मुताबिक, उस समय उसकी हालत बेहद गंभीर थी और शरीर नीला पड़ गया था।
   घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन अब भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि उपचार से उसकी हालत में सुधार हो सकता है और उसे दूसरे स्थान पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।जबकि सांप काटने की आशंका होने पर परिवार को तत्काल अस्पताल ले जाना चाहिए। लापरवाही या उपचार में देरी जानलेवा साबित हो सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम