बलिया में एंटी फ्रॉड सेल गठित, एएसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला बने नोडल अधिकारी।

धनंजय कुमार शर्मा 
बलिया, उत्तर प्रदेश। 
बलिया के नवागत पुलिस अधीक्षक डॉo ईरज राजा ने एंट्री फ्रॉड सेल बनाया है। इसका मकसद नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, सरकारी और निजी भर्तियों में धोखाधड़ी रोकना है। यह सेल संगठित आर्थिक अपराधों पर भी लगाम लगाएगा। एएसपी उत्तर दिनेश कुमार शुक्ला को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है।एएसपी  दक्षिणी संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी  नगर सतीश कुमार शर्मा और प्रभारी डीसीआरबी इसके सदस्य हैं।यह सेल ठगी की शिकायतों की निगरानी,जांच और कार्रवाई की समीक्षा करेगा। थाना प्रभारी नौकरी या भर्ती से जुड़ी ठगी और 5 लाख रुपए से ज्यादा के संगठित धोखाधड़ी के मामले सेल को भेजेंगे।
 सेल शिकायतें दर्ज कर जांच के लिए संबंधित क्षेत्राधिकारी को भेजेगा। जॉच के बाद कानूनी राय लेकर मुकदमा दर्ज करने या अन्य कार्रवाई का फैसला होगा। सेल हर हफ्ते बैठक कर जांच की गुणवत्ता की समीक्षा करेगा।
 जांच 15 दिन में पूरी करनी होगी। लापरवाही करने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के ऊपर कारवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम