जिला मत्स्य जीवी संघ ने किया प्रेसवार्ता का आयोजन:--शंकर निषाद

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,सागर पोखरा स्थित परिसर में जिला मत्स्य जीवीं संघ के द्वारा प्रेसवार्ता काआयोजन किया गया,जिसमें बिहार जलकर प्रबंधनअधिनियम 2006 के संशोधित प्रावधानों का विरोध किया गया।संघ ने बदलाव को पारंपरिक मछुआरों के हितों के खिलाफ बताते हुए वापस लेने की मांग की प्रेसवार्ता कीअध्यक्षता, प्रोफेसर शिव शंकर निषाद ने किया।संघ के प्रतिनिधियों ने संवाददाता को बताया कि जलकर प्रबंधन नियमों में बदलाव से पारंपरिक मछुआरों और उनके समितियां पर सीधा असर पड़ेगा।जीविकाऔर स्वंय सहायता समूहों को मत्स्य समूहों को जोड़ने की
व्यवस्था से मछुआरे के पारंपरिक रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।उपस्थित संघ के सदस्यों  ने सरकार से जलकर की बंदोबस्ती की पुरानी व्यवस्था लागू करने की मांग की। प्रतिनिधियों ने  संवाददाता को बताया कि मत्स्य पालन से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ ठेकेदारों के बजाय वास्तविक मछुआरोंऔर उनकी समितियां को मिलना चाहिए ताकि पारंपरिक मछुआरा समुदाय कीआजीविका सुरक्षित रह सके। संघ ने सरकार से संशोधित प प्रावधानों पर दोबारा विचार करने और मछुआरा समुदाय के प्रतिनिधियों से बातचीत करने कीअपील की।संगठन का कहना है कि नियमों में बदलाव करते समय पारंपरिक मच्छरों के हितोंऔर उनकी आजीविका को सभी तरह का प्राथमिकता दी जानी चाहिए।संघ ने चेतावनी दी है के यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक और नहीं हुई तो पूरे बिहार में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, इसके साथ ही पटना में धरना देने का कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।संघ ने सरकार से विवादित प्रावधानों को वापस लेकर
मछुआरा समुदाय के हित में निर्णय लेने की मांग की।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम