सीसोटर स्थित"शहीद राजकुमार बाघ शिक्षण संस्थान" में बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन ।

धनंजय कुमार शर्मा 
सिकंदरपुर, बलिया।उत्तर प्रदेश 
तहसील क्षेत्र के सीसोटार स्थित "शहीद राजकुमार बाघ शिक्षण संस्थान" में आगामी 15 अक्टूबर को 'स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकुमार बाघ' की इस स्मृति में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार, लोकतंत्र भाग्य विधाता मतदाता, जवान, किसान, बुद्धिजीवी, शिक्षक,पत्रकार, जनप्रतिनिधि एवं विद्यार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन में विभिन्न सामाजिक विषयों पर व्याख्यान देने के लिए कई ख्यातिलब्ध विद्वतजन उपलब्ध रहेंगे।
    कार्यक्रम के आयोजन विनोद सेवक ने बताया कि इस कार्यक्रम में डॉक्टर जगदीश अखंड- भ्रमजाल, राघवेंद्र- समता मूलक समाज, रविंद्रनाथ-आनंद मार्ग द्वारा श्राद्ध, कामरेड मदन- महंगाई की जड़, समाजसेवी वीर प्रताप- किसान की समृद्धि, प्रबंधक रामेश्वर व गोरखनाथ बलियाटी- शहीद राजकुमार बाघ के नाम मेडिकल कॉलेज, श्री राम सरगम- पुरानी पेंशन, डॉक्टर लक्ष्मण- चरित्रवान ईमानदार, डॉक्टर सूर्यबली- समानता और भागीरथी प्रसाद- पाखंड आदि विषयों पर अपने विचारों को रखने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर समाजसेवी सत्येंद्र कुमार शर्मा समारोह सारथी होंगे।
उन्होंने आमजन से आधिकाधिक संख्या में पहुंचकर विद्वतजनों के विचारों को आत्मसात कर समाज के उत्थान में अपना योगदान देने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम