आगामी पर्वत्योहार को देखते हुए जिला के थाना स्तरों पर शांति समिति की हुई बैठक,कई निर्देश जारी
बेतिया, बिहार।
आगामी पर्वत्योहार को देखते हुए जिला के सभी थानों पर शांति समिति की बैठक काआयोजन किया जा रहा है।दुर्गा पूजा, दीपावली,छठ के मद्देनजर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक,राजनीतिक कार्यकर्ता,शिक्षाविद के साथ बैठक का दौर जारी है
थाना परिसर मेंआयोजित होने वाली बैठक में,सदर एसडीपीओ 1अजीत कुमार के नेतृत्व में हुई बैठक में,वार्ड पार्षद,इनके प्रतिनिधि के साथ शहर के गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी,शिक्षाविद सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। सदर एसडीपीओ ने कहा कि दुर्गा पूजा के औसर पर पंडाल में शांति बनाए रखने हेतु,भीड़ को नियंत्रित करने हेतु समिति के सदस्यों की भी पूरी जिम्मेदारी बनती है।
पूजा पंडाल में डीजे बजाने पर रोक रहेगी,साथ ही इसका लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। पूजा पंडालून में बिजली की व्यवस्था ठीक करनी पड़ेगी साथ हीअग्निशामक यंत्र, बालू,पानी का भी इंतजाम रखना पड़ेगा।शॉर्टसर्किट से बचने के लिए बिजली के तारों का सही ढंग से इंतजाम रखना पड़ेगा। पूजा पंडाल में भक्तों के आने जाने के लिए अलग अलग द्वार बनाना पड़ेगा ताकि भीड़ नहीं हो सके।पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था रखनी पड़ेगी।
पूजा पंडाल में प्रसाद वितरण की व्यवस्था ठीक रखनी पड़ेगी।इस मौके पर नगर थानाअध्यक्ष,विनय कुमार,कालीबाग़ थाना अध्यक्ष,प्रदीप कुमार सहित नगर थाने के सभी पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment