पैचवर्क में देरी पर डीएम नाराज, रात में ही गड्ढे भरने के निर्देश।

हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश। 
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी और नगर आयुक्त के साथ मंगलवार रात शहर में पैचवर्क कार्यों का संयुक्त निरीक्षण किया। कृष्णा नगर में अधिकांश सड़कों पर कार्य पूरा मिलने पर संतोष जताया, जबकि फूलबाग मल्टीलेवल पार्किंग के पास काम में देरी पर नाराजगी व्यक्त की।पनचक्की चौराहे पर अधूरे पैचवर्क और जलकल विभाग द्वारा खोदे गए गड्ढे को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई। डीएम ने दोनों कार्य रात में ही हर हाल में पूरा कराने तथा सड़कों को आवागमन के लिए बाधारहित बनाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी लंबित कार्य गुणवत्ता के साथ समयसीमा में पूरे करने को कहा।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम