आसान किस्तों में प्लॉट का सपना होगा पूरा, अलमैक्स इंफ्रा कार्यालय का उद्घाटन।

हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
घर बनाने का सपना संजोए लोगों के लिए “हमारा सपना, घर हो अपना” अभियान के तहत अलमैक्स इंफ्रा मल्टीट्रेड के नए कार्यालय का उद्घाटन किदवई नगर स्थित शाह मार्केट, मजार के सामने किया गया।कंपनी के सलाहकार हाजी अब्दुल शमी शाह ने बताया कि कानपुर सहित आसपास के जिलों के लोगों को आसान किस्तों में प्लॉट उपलब्ध कराने की योजना है। इच्छुक लोग डाउन पेमेंट के माध्यम से प्लॉट बुक करा सकते हैं। कंपनी के अनुसार 50 प्रतिशत राशि जमा होने के बाद कब्जा तथा पूरी राशि जमा होने पर रजिस्ट्री का अवसर दिया जाएगा। प्लॉट की राशि 3 और 5 वर्ष की आसान किस्तों में जमा करने की सुविधा भी बताई गई है।हाजी अब्दुल शमी शाह ने कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर हो और कंपनी आसान किस्तों के माध्यम से लोगों के इस सपने को पूरा करने का प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर दिलशाद अली, हाजी मोहम्मद मसरूर खान, लाल मोहम्मद, बबलू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम