नाबालिक बच्चा के बाइक चलाने से ठोकर लगने से ढाई वर्षीय बच्चा की मौत।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बैरिया थाना क्षेत्र के पखनाहा डुमरिया गांव में एक नाबालिक बच्चा के बाइक चलाने के कारण बाइक से टक्कर लगने से बच्चों के साथ खेल रहे ढाई वर्षीय मासूम बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया
परिजन को पता चलने पर, घटना स्थल पर पहुंचकर बच्चे को इलाज कराने हेतु बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया,बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया।बच्चे को गोरखपुर ले जाने के क्रम में उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि पखनाहा डुमरिया पंचायत के वार्ड नंबर 19 निवासी,इमरान मियां के ढाई साल के पुत्र,फरहान को ठोकर मार दी।इस घटना में मंगल मियां के नाबालिक पुत्र बाइक चला रहा था,तभी बाइक से ठोकर मार दी।थाना प्रभारी प्रमोद पासवान ने संवाददाता को बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है,परिजनों के द्वाराआवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीणों के द्वारा संवाददाता को पता चला है किआपसी बातचीत के जरिए इस घटना सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम