सपा बैठक में बूथ मजबूत करने पर जोर।

हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
 समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर कार्यालय, नवीन मार्केट में बुधवार को महानगर कार्यकारिणी की मासिक बैठक महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 10 अक्टूबर को पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि कार्यालय में मनाने का निर्णय लिया गया।
हाजी फजल महमूद ने कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और घर-घर जनसंपर्क करने का आह्वान किया। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान पात्र लोगों के फॉर्म-6 भरवाने तथा PDA की नीतियों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव ‘मिंटू’ ने किया। इस दौरान संजय सिंह बंटी सेंगर, नंदलाल जायसवाल, केके शुक्ला समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम