पनकी शाहपुर में सपा की विशाल पीडीए बैठक।
हफीज अहमद खान
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।-
समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के बैनर तले आज 212 गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के पनकी शाहपुर में शाम 4:00 बजे एक बड़ी पीडीए बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव समरथ पाल शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने की और मंच का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव ‘मिन्टू’ ने किया। बैठक में भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने इलाके की बदहाली और वोटर लिस्ट में मची धांधली के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने का ऐलान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि और प्रदेश सचिव समरथ पाल ने गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र की बदहाली पर भाजपा सरकार और स्थानीय प्रशासन को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सरकार की तथाकथित 'सीएम ग्रिड योजना' सिर्फ कागजों पर चल रही है और यह पूरी तरह से कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं,प्रदेश सचिव समरथ पाल जी ने नगर निगम के अधिकारियों पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि आज पूरा गोविंद नगर इलाका बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। पनकी गंगागंज और शाहपुर के अंदरूनी इलाकों में नाले और नालियां गंदगी और कचरे से बजबजा रहे हैं। अफसर सिर्फ अपने वातानुकूलित (एसी) कमरों में बैठकर कागजी आदेश जारी करने में व्यस्त हैं, जबकि जमीन पर सफाई, बिजली, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों और जलभराव जैसी गंभीर समस्याओं को दूर करने के लिए कोई ठोस काम नहीं हो रहा है।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने प्रशासनिक अधिकारियों को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि गोविंद नगर की जनता को उनके हक से वंचित करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़क, बिजली, स्ट्रीट लाइट, सफाई और जलभराव जैसे जनहित के मुद्दों पर समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी और बहुत जल्द एक बड़ा आंदोलन खड़ा कर अफसरों को काम करने पर मजबूर करेगी। सम्मेलन में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,वीरसेन यादव,विनय गुप्ता,सम्राट विकास,आकाश यादव,राहुल पाल,बृजलाल,जगत नारायण पाल,महेन्द्र सिह,रजत मिश्रा,सुलेखा यादव,दीपक खोटे,मनीष मौर्य,अजय श्रीवास्तव,मनोज चौरसिया,अनुराग पांडेय,अनीता वर्मा,दीप्ती सिंह,शिवकुमार बाल्मिक,आकाश निगम,शेषनाथ यादव,सत्यम मिश्रा,घनश्याम पाल,ज्ञानेन्द्र यादव,शंभू शर्मा,गुड्डू,अकील अहमद,अरविंद यादव,चंदन बादशाह,निर्मल सिंह,आलोक यादव,तुषार श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment