सड़क के किनारे बाइक सवार घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत।
बेतिया, बिहार।
बेतिया अरेराज मुख्य पथ पर पहाड़पुर मेला चौक के नजदीक सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के लिए गोरखपुर ले जाने के दौरान रास्ते में हो दम तोड़ दिया।मृतक की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के खड़ा बांग्लाटोला वार्ड नंबर 1 निवासी,हीरालाल चौधरी,उम्र,21वर्ष,पिता, दीनानाथ के रूप में की गई है।युवक की मौत के बाद परिजनों ने पूरे घटनाक्रम पर प्रश्न खड़ा करते हुए साजिश कीआशंका जताई है।पुलिस मामले को गहनता से जांच कर रही है
मृतक के जीजा खड्डा - कुंजलही निवासी, विनय चौधरी ने संवाददाता को बताया कि 4अक्टूबर के रात्रि,रवि चौधरी एवं अन्य मित्रों ने संसारैया बर्थडे पार्टी में जाने की बोल रहे थे,हीरालाल कोअपने साथ ले गए।5 अक्टूबर को प्रातः काल में सूचना मिली के बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया है,उसका इलाज जीएमसीएच में चल रहा है,
सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे,उसकी स्थिति बहुत दयनीय थी, बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही दम तोड़ दिया।मृतक के दो भाई और तीन बहन थी। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम न मच गया,रो रो कर बुरा हाल है, पूरे ग्रामीण क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया।
Comments
Post a Comment