कानपुर में निकली डॉ. अम्बेडकर धम्म चेतना वाहन रैली का आयोजन।

20 अक्टूबर को पुखरायां में होगा विशाल बौद्ध धम्म दीक्षा समारोह
हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
भारतीय दलित पैंथर कानपुर नगर इकाई के तत्वावधान में रविवार को कम्पनी बाग चौराहा, नवाबगंज स्थित डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर प्रतिमा स्थल से डॉ. अम्बेडकर धम्म चेतना वाहन रैली निकाली गई। रैली में चार पहिया, तीन पहिया और सैकड़ों दोपहिया वाहनों के साथ बड़ी संख्या में अम्बेडकर अनुयायियों ने भाग लिया।
रैली कम्पनी बाग चौराहा से आर्य नगर, स्वरूप नगर, मोतीझील, ईदगाह, बकरमंडी, चुन्नीगंज, लाल इमली, परेड, बड़ा चौराहा होते हुए फूलबाग स्थित डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई।रैली के बाद भारतीय दलित पैंथर के प्रान्तीय अध्यक्ष पैंथर धनीराम बौद्ध ने बताया कि 20 अक्टूबर को कृषि मंडी समिति पुखरायां, कानपुर देहात में 33वां विशाल बौद्ध धम्म दीक्षा समारोह एवं अम्बेडकर मेला आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शोभायात्रा, धम्म दीक्षा, नाट्य मंचन और विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। आयोजकों के अनुसार बड़ी संख्या में लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।
प्रान्तीय महासचिव शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में यशवंत राव अम्बेडकर, बी.पी. अशोक पूर्व आईपीएस, हृदय लाल मौर्या, डॉ. गोवर्धन लाल सहित विभिन्न क्षेत्रों के अतिथि शामिल होंगे।
रैली में यशवंत सिंह यादव, पी डी ए एशोसिएशन प्रदेश संयोजक अशोक यादव, पास्टर जितेन्द्र सिंह, इं. कोमल सिंह, डॉ. संजय गुप्ता, विनोद पाल, पंकज जासवाल, शैलेन्द्र कुमार, शफीक सिद्दीकी मनीषा पैंथर, रानी दिवाकर,नवीनचन्द्र गौतम एडवोकेट, डॉ. जे.आर. बौद्ध,शिव प्रताप बौद्ध, एम.बी. गौतम, राजेश गौतम, राधेश्याम भारतीय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम