व्यापार सभा की बैठक में व्यापारियों ने उठाईं समस्याएं, सरकार पर साधा निशाना।
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की मासिक बैठक शुक्रवार को नवीन मार्केट स्थित सपा महानगर कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने की, जबकि संचालन व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल ने किया। बैठक में शहर के विभिन्न बाजारों से आए थोक और फुटकर व्यापारियों ने बढ़ती लागत, घटते ग्राहक और सरकारी विभागों की कार्रवाई को लेकर अपनी समस्याएं रखीं।
हाजी फजल महमूद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की नीतियों से छोटे और मध्यम व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जीएसटी की जटिलताओं, बढ़ते बिजली बिल, माल भाड़े और श्रमिकों के खर्च ने व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन से स्थानीय बाजारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। बैठक के दौरान संदीप कुमार शर्मा को वार्ड 14 का अध्यक्ष, मोहम्मद सदीक को नगर सचिव सुनील नागी को विधानसभा सचिव अर्पित गुप्ता को सचिव मनोनीत किया गया।व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल ने कहा कि परेड, नवीन मार्केट, जनरलगंज, नयागंज, मनीराम बगिया और सीसामऊ जैसे प्रमुख बाजारों में पार्किंग,सीवर, पेयजल और जाम जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। इससे दुकानदारों के कारोबार पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी व्यापार सभा व्यापारियों के हितों और सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू, श्रीनाथ तिवारी,आशीष यादव,काले खाँ साकिब कुरैशी, सचिन सिंह,अश्मित सिंह,शिवम गुप्ता, राहुल यादव,शुभम पांडे,अर्पित गुप्ता,सुनील नागी, संदीप तिवारी, मोहम्मद रिजवान और कीर्ति इत्यादि लोग रहे
Comments
Post a Comment