पुलिस ने शातिर गौ तस्कर सुगनी नट को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार।

धनंजय कुमार शर्मा 
बलिया।उत्तर प्रदेश। 
थाना गड़वार जनपद बलिया पुलिस द्वारा शातिर गौ तस्कर सुगनी नट को पुलिस मुठभेड़ में, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। गिरफ्तार गौ तस्कर के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर,दो खोखा कारतूस 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं।
      घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए बताया कि अपराध एवं एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत 17 अक्टूबर 2026 को लगभग 00.55 बजे थाना गड़वार पुलिस रात्रि गश्त/ चेकिंग में मामूर थी कि मुखबीर खास की सूचना पर नहर किनारे शाहपुर नट बस्ती के पास नहर पुलिया के पास वांछित अभियुक्त सुगनी नट पुत्र अजीज नट उर्फ परशुराम नट निवासी ग्राम आलमपुर थाना गड़वार जनपद बलिया (उम्र करीब 25) वर्ष के द्वारा अपने को घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगा। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में बदमाश सुगनी नट के बाएं पैर में गोली लगी है,  जिसे तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पुलिस पार्टी द्वारा सीएचसी रतसड़ प्राथमिक उपचार हेतु भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ आवारा गौवंश पशुओं को वाहन में बांधकर और लादकर बध हेतु बिहार ले जाने की घटनाऐं कारित की है।
 मुठभेड़ और गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गड़वार हितेश कुमार और हमराहियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम