पति ने पत्नी को गंडक नदी में फेंका,मछुआरे ने बचाई जान,इलाज के बाद हुई स्वस्थ।
बेतिया, बिहार।
इस भ्रष्टयुग में कभी भी कुछ सुनने,देखने को मिल सकता है,कभी-कभी अजब गजब दृश्य भी देखने को मिलता है,इस कलयुग के एक पति ने अपनी पत्नी कोअपने साथ घुमाने का बहाना बनाकर मोटरसाइकिल पर बैठकर ले जाकर गंडक नदी में उसे फेंक दिया,उसके बाद वहअपना घर चलाआया, इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी।गंडक नदी में फेंकने के बाद महिला पानी में तैर रही थी, मछली मार रहे मछुआरे ने महिला को देखकर उसको बाहर निकाला,इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, इलाज के बाद बिल्कुल स्वस्थ्य होकर घर चली गई "यह कहावत यहां चरितार्थ होती है कि मारने वाला से लंबा हाथ बचाने वाले का होता है"।घटना की जानकारी,भीतहा थाना प्रभारी, प्रियंका कुमारी को मिलते ही इस पर कार्रवाई शुरू कर दी।प्रभारी थाना अध्यक्ष,दीपा कुमारी ने संवाददाता को बताया कि महिला अपना नाम प्रियंका साहनी, पिता,मदन,ग्राम, कोलूहा,थाना,कोठीबारी, जिला, महाराजगंज बताया महिला का मायका लवणहा, थाना,पिपराइच है। महिला नेअपने पति पर जान से मारने के नियत से गंडक नदी में फेंक दिया था महिला को थाना पर ही रखा गया है, उसकी मायके वालों को सूचना दी गई है, मायके वाले केआने के बाद ही उस महिला को परिजनों को हवाले किया जाएगा।
Comments
Post a Comment