डॉ. एहसान, डॉ. आकिब और उम्मे रोकइया "हिंदी हितैषी सम्मान" से हुए सम्मानित।

सेराज अहमद कुरैशी 
 गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
 तीन विश्व कीर्तिमान स्थापित करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति (पंजी.) भारत ने माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (पाठ्यक्रम समिति) के सदस्य डॉ. एहसान अहमद, सनराईज़ एजुकेशनल एंड वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद आकिब अंसारी और इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज गोरखपुर की प्रवक्ता श्रीमती उम्मे रोकइया को उनके हिंदी भाषा के उत्तरोत्तर विकास और उत्थान के लिए किया जा रहे सतत प्रयासों के महत्व को देखते हुए 14 सितंबर (हिंदी दिवस) के अवसर पर "हिंदी हितेषी सम्मान" से विभूषित करते हुए उनके कार्यों को जनमानस के सम्मुख प्रमाणित कर दिया गया।
             बुलंदी संस्था अपने मुख्यालय रूद्रपुर उत्तराखंड से न सिर्फ भारत देश बल्कि विदेशों में भी हिंदी को प्रचलित, प्रचारित एवं स्थापित करने के लिए निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, काव्य प्रतियोगिताओं सहित अनेक कार्यक्रम समय समय पर आयोजित करती रहती है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम