चौगान स्टेडियम में गूंजा क्रिकेट का रोमांच, इमरान कुरैशी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह।

वसीम अकरम कुरैशी 
जयपुर, राजस्थान। 
चौगान स्टेडियम में आयोजित जयपुर कप सर्व समाज क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के फाइनल मुकाबले में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष इमरान कुरैशी ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने फाइनल में पहुंची दोनों टीमों को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इमरान कुरैशी ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं समाज में आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और एकता को मजबूत करने का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करने के साथ उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए समस्त आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सर्व समाज की भागीदारी से आयोजित होने वाले ऐसे खेल आयोजन समाज को जोड़ने और युवाओं की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम