बिजली तार चोरी करते दो युवक ग्रामीणों के चढ़े हत्थे।

इलाके में कई दिनों से हो रही थी बिजली तार की चोरी
रिपोर्ट विनोद विरोधी 
गया, बिहार। 
जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के शर्मा बाजार स्थित नर्सरी से ग्रामीणों ने पोल पर से बिजली तार चोरी करते हुए दो चोरों को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। इस दौरान घटनास्थल से एक बोरी में करीब 10 किलो बिजली का तार भी बरामद किया गया है।पकड़े गए दोनों चोर बजरकर पंचायत के कलऊआ खुर्द गांव के रहने वाले हैं ।बताया जा रहा है कि बीते माह बिजली तार चोरी की कई घटनाएं घटित हो चुकी है। बाराचट्टी थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने बताया कि स्थानीय लोगों ने शर्मा बाजार स्थित नर्सरी के निकट से बीते रात बिजली के तार चोरी करते हुए दो लोगों को पकड़ा है।पकड़े गए दोनों  चोरों का नाम कपिल मांझी पिता कारू मांझी एवं रंजन चौधरी पिता प्रेम चौधरी है, जो इसी थाना क्षेत्र के कलऊआ गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने समाचार लिखे जाने तक बताया कि बिजली तार चोरी व ट्रांसफार्मर क्वायल  चोरी की घटना अभी तक कबूल नहीं किया है ।अनुसंधान जारी है। विदित हो कि  पिछले दिनों इलाके में कई जगह पोल पर से बिजली तार की चोरी व ट्रांसफार्मर क्वायल की चोरी की घटना घटित हुई है। जिससे आम उपभोक्ताओं के बीच हड़कंप मचा हुआ था।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम