मऊ की प्रसिद्ध बाँझपन एवं रोग विशेषज्ञ डॉ एकिका सिंह को फेलोशिप प्रदान कर किया गया सम्मानित।

धनंजय कुमार शर्मा
मऊ।उत्तर प्रदेश 
 मेंबर आफ राॅयल, काॅलेज आफ आब्ट्रेटिशियन एंड गायनेकोलाॅजिस्ट यूनाइटेड किंगडम द्वारा इस वर्ष स्त्री रोग विज्ञान के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने के लिए जनपद की प्रसिद्व बांझपन एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ एकिका सिंह को फेलोशिप प्रदान किया गया है। 24 सितंबर को लंदन में आयोजित एक समारोह में प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय स्नातकोत्तर डिग्री प्रदान की गई। शनिवार को शारदा नारायण हास्पिटल स्थित सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में संस्थान निदेशक डाॅ संजय सिंह, मेडिकल डायरेक्ट डाॅ सुजीत सिंह तथा एंब्रियोलाॅजिस्ट डाॅ मधुलिका सिंह द्वारा इस उपलब्धि पर डाॅ एकिका सिंह को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह तथा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। 
डाॅ एकिका सिंह ने बताया कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त इस डिग्री के लिए तीन चरणों की परीक्षा को पास करना होता है। इसमें चिकित्सा विज्ञान के बुनियादी और व्यवहारिक सिद्वांत, क्लिनिकल ज्ञान की समझ और व्यवहारिक समस्याओं को हल की क्षमता तथा क्लिनिकल कौशल और पेशेवर व्यवहार का आकलन किया जाता है। तीनों भागों में उत्तीर्ण होने के बाद ही यह सदस्यता प्राप्त होती है। इसके उपरांत वैश्विक स्तर पर चिकित्सा योग्यता प्राप्त हो जाती है। यह दुनिया भर में सीधे विशेषज्ञ के रुप में कार्य करने का अवसर प्रदान करती है। डाॅ सिंह ने कहा कि इस गौरवपूर्ण उपलब्धि द्वारा शारदा नारायण हास्पिटल के माध्यम से पूर्वांचल के लोगों वैश्विक स्तर की चिकित्सा को उपलब्ध कराना ही उनका ध्येय है। इस अवसर पर अस्थि रोग विशेषज्ञ डाॅ राहुल कुमार, डाॅ अवनीश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम