सिख समाज कानपुर की महिला विंग की अध्यक्ष बनीं जसबीर कौर
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
गुरुद्वारा कीर्तनगढ़, गुमटी नंबर-5, गुरु तेग बहादर नगर में सिख समाज कानपुर, उत्तर प्रदेश की विशेष बैठक संस्थापक अध्यक्ष गुरविन्दर सिंह वासू ‘प्रिंस’ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से जसबीर कौर को सिख समाज कानपुर की महिला विंग का अध्यक्ष घोषित किया गया।
जसबीर कौर लंबे समय से धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं और शहर की विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों व संस्थाओं से जुड़ी हैं। उन्हें सिख इतिहास, गुरुमर्यादा और शबद-कीर्तन का भी ज्ञान है। महिला विंग की नई कमेटी में अंशूप्रीत कौर, गुरप्रीत कौर खनूजा, निर्मलजीत कौर कटारिया, नवनीत कौर, रनमीत कौर, रमनप्रीत कौर, सिमरन कौर, कमलप्रीत कौर, इकबाल कौर, मनप्रीत कौर, विरजीत कौर, अमनदीप कौर, हरजीत कौर, ज्वाइंट सेक्रेट्री कुलवंत कौर, परमजीत कौर, सुनीता मल्होत्रा सहित अन्य सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई।अध्यक्ष जसबीर कौर ने बताया कि महिला विंग का मुख्य उद्देश्य बच्चों और बड़ों को पंजाबी भाषा व गुरुमुखी लिपि से जोड़ना, सिख इतिहास का प्रचार-प्रसार, बच्चों व युवाओं को कीर्तन सिखाना, जरूरतमंद परिवारों की सहायता, गरीब परिवारों के बच्चों के विवाह में सहयोग, रक्तदान शिविर आयोजित करना तथा गुरमत और गुरमर्यादा का पालन कराने के लिए कार्य करना है।
संस्थापक अध्यक्ष गुरविन्दर सिंह वासू ‘प्रिंस’ ने कहा कि ‘गुर की गोलक गरीब का मुँह’ की भावना के तहत धार्मिक आयोजनों में एकत्र होने वाली अतिरिक्त सामग्री और धनराशि का उपयोग जरूरतमंद परिवारों, बुजुर्गों, बच्चों की शिक्षा एवं चिकित्सा सहायता में किया जाना चाहिए। सभा के महासचिव गगनदीप सिंह चड्ढा ने सभी उपस्थित लोगों का आभार जताया। बैठक में अनमोलक सिंह कलसी, हरजीत सिंह कालरा, मोहकम सिंह, चरनजीत सिंह बब्बी, प्रतिपाल सिंह बिल्ला, गुरमीत सिंह आरटीओ, अमरजीत सिंह चड्ढा, प्रितपाल सिंह हनी, सतनाम सिंह नीना, हरपाल सिंह राजा, मनजीत सिंह चड्ढा, सुरेन्द्र पाल सिंह रुहानी, कमलजीत सिंह मोदी, इन्दर पाल सिंह सिमर, रंजीत सिंह, हरजीत सिंह मिन्टा, मनजीत सिंह ठुकराल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment