तेज रफ्तार बाइक चालक ने मारी ट्रैक्टर में टक्कर, बाइक चालक दो की मौत।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
तेज रफ्तार बाइक चलाना दो युवक को महंगा पड़ा, मौत का सामना करना हुआ।घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि बाइक सवार दो युवक तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे,इसी क्रम में हरपुरवा हनुमान मंदिर के पास बाइक और ट्रैक्टर में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई,जिससे दोनों
युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि दोनों युवक  बाइक से जितिया पर्व को लेकर दही लाने के लिए डुमरी जा रहे थे,घटना के बाद सड़क परअपार भीड़ जमा हो गई।पुलिस को सूचना मिलने पर,पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों युवकों को इलाज हेतुअस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया,इलाज के क्रम में दोनों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान, भवानीपुर गांव निवासी,
परमा कुमार,उम्र,17 वर्ष,
पिता,मूरत मुखिया और
रोहित कुमार,उम्र16वर्ष,
पिता,मुन्ना मुखिया के रूप में हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम