रोडवेज के पास सड़क पार करते समय बुलेट की चपेट में आने से सेवानिवृत्त अध्यापक घायल,जिला अस्पताल रेफर।

धनंजय कुमार शर्मा 
बेल्थरारोड, बलिया, उत्तर प्रदेश। 
उभांव थाना अंतर्गत बेल्थरारोड  रोडवेज के पास शनिवार की शाम तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से सड़क पार कर रहे 85 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापक भगवान सिंह  गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका मूल निवास मर्यादपुर और बिल्थरारोड वार्ड नंबर 6 नई बस्ती बिठूआं के निवासी तथा नवनीत सिंह के पिता हैं।
  जानकारी के अनुसार दो बाइकों के बीच तेज रफ्तार में आगे निकलने की होड़ के दौरान यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित बुलेट ने सड़क पार कर रहे भगवान सिंह को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया। वहां इमरजेंसी पर तैनात डॉक्टर बीएस सोनकर ने उनका उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार भगवान सिंह के बाएं हाथ और पैर में गंभीर फैक्चर होने के साथ शरीर पर कई चोटें आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें निजी एंबुलेंस से लेकर रवाना हो गए।
 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय बुलेट की रफ्तार काफी तेज थी। घटना की सूचना मिलने पर सीयर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और दोनों बाइक सवारों को हिरासत में लेकर  मामले की जांच और आवश्यक कानून कार्रवाई शुरू कर दी।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम