कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण कार्यालय में शनिवार को मासिक बैठक जिलाध्यक्ष एवं बिठूर के पूर्व विधायक मुनीन्द्र शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक का संचालन जिला महासचिव जितेंद्र कटियार ने किया।जिलाध्यक्ष मुनीन्द्र शुक्ला ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में PDA की सरकार बनाना और सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाना ही नेताजी मुलायम सिंह यादव को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बैठक में कार्यालय प्रभारी हरि प्रसाद कुशवाहा ने PDA जनपंचायतों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के संघर्ष, जनसेवा और समाजवादी विचारधारा में उनके योगदान को याद किया।
इस मौके पर विकास कटियार, नसीम रज़ा, मगन सिंह भदौरिया, रघुनाथ सिंह यादव, किशन लाल गौतम, सोमेंद्र शर्मा, फतेह बहादुर सिंह गिल, अजीत यादव, दिलीप प्रजापति, रंजीत तोमर, संतोष यादव, केके कुशवाहा, जितेंद्र यादव, भारत सिंह, मीना संख्यवार, सोमवती संख्यवार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment