वोट बचाओ–देश बचाओ मार्च में कांग्रेस का प्रदर्शन।

हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
एआईसीसी व पीसीसी के निर्देश पर कानपुर महानगर कांग्रेस ने “वोट बचाओ–देश बचाओ” मार्च निकाला। कांग्रेस व INDIA गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर अम्बेडकर प्रतिमा, फूलबाग से कलेक्ट्रेट तक मार्च किया।कांग्रेस महानगर अध्यक्ष एवं INDIA गठबंधन कानपुर संयोजक पवन गुप्ता के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता की मांग उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया और चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। इस दौरान “ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो” और “जेल भेजो” के नारे लगाए गए। प्रदर्शन में CPM, शिवसेना, NCP और CPI सहित INDIA गठबंधन के कार्यकर्ता भी शामिल रहे।पवन गुप्ता के साथ कांग्रेस से संजीव दरियाबादी, निजामुद्दीन खान,प्रतिभा पाल,संदीप शुकला,नरेश त्रिपाठी,आलोक मिश्रा,हाशिर मन्नान मोहन शुक्ला,हरप्रकाश अग्निहोत्री,राम नवल कुशवाहा,संतोष त्रिपाठी, अवनीश सलूजा, साजिद सर, राजीव द्विवेदी,नरेंद्र चंचल ,अमरनाथ वाल्मीकि, रोशनी चौधरी, साजिद सर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम