मुख्य चुनाव आयुक्त ने सर्वोच्च न्यायालय को भी किया गुमराह - कॉंग्रेस
रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गया (बिहार)।
26 सितंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर फॉर्म- 6 में बदलाव को लेकर जारी विज्ञप्ति मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने साफ़ कहा है कि किसी भी संशोधित फॉर्म-6 को हमनें मंजूरी नहीं दी है।बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू समेत अन्य कांग्रेसियों ने कहा कि आज सर्वोच्च न्यायालय द्वारा चुनाव आयोग एवं केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में सभी शिकायतों पर जवाब मांगा है।
नेताओं ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कहा गया है कि चुनाव आयोग का कोई फैसला कानून के मुताबिक नहीं पाया गया,तो उसे रद्द कर दिया जाएगा तथा चुनाव आयोग के सभी फैसले सर्वसम्मति से या बहुमत के आधार पर होने चाहिए।नेताओं ने कहा कि अंत तो तब हुआ जब ज्ञानेश कुमार वोट चोरी में पकड़े जाने पर ऐसे फ्रॉड कर देश को गुमराह कर रहे है। नेताओं ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी सहित इंडिया गठबंधन के सभी दल एकजुट होकर ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग को लेकर 02 अक्टूबर गाँधी जयंती से चल रहे चरणबद्ध राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत गया में गांधी मैदान से कॉंग्रेस, राज़द, सीपीआई,सीपीआई(एम), माले, राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी, मुकेश साहनी की पार्टी सहित सभी ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो, गिरफतार करो के आवाज बुलंद करने वाले लोग आगामी 06 अक्टूबर 2026 ( मंगलवार) 11 बजे दिन से निकलने वाले विशाल विरोध- प्रदर्शन में शामिल होंगे।
Comments
Post a Comment