एमडीआर शुल्क पूरी तरह समाप्त करने की मांग, व्यापार सभा ने दी सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी।

हफीज अहमद खान
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
UPI भुगतान पर प्रस्तावित एमडीआर (MDR) शुल्क को लेकर व्यापारियों में आक्रोश बना हुआ है। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य काले खा की अध्यक्षता में जलपा नगर लोहा मंडी टेंट व्यापारियों के साथ बैठक की  कहा कि सरकार अपना फैसला वापस नहीं लगी तो विरोध करेंगे आगे कहां की फिलहाल सरकार ने दिवाली तक इस शुल्क पर रोक लगा दी है, लेकिन व्यापारियों को आशंका है कि केंद्र सरकार आगे चलकर इसे लागू कर सकती है। इसी मुद्दे को लेकर समाजवादी व्यापार सभा ने व्यापारियों के साथ बैठक कर एमडीआर शुल्क को पूरी तरह समाप्त करने की मांग उठाई।
बैठक में कहा गया कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के बजाय उस पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की मंशा व्यापारियों के हितों के खिलाफ है। व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि एमडीआर शुल्क पर केवल अस्थायी रोक पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसे हमेशा के लिए समाप्त किया जाना चाहिए।समाजवादी व्यापार सभा ने चेतावनी दी कि यदि एमडीआर शुल्क को पूरी तरह समाप्त नहीं किया गया, तो संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। व्यापारियों में पूर्व पार्षद प्रत्याशी महेश कनौजिया अध्यक्ष अरुण पांडे मोहम्मद शकील उत्कर्ष खुशनसीब अबरार परवेज शाहनवाज वीरू मिश्रा आदि लोग रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम