सपा ग्रामीण कार्यालय में मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती।

युवाओं के प्रेरणास्रोत और महान वैज्ञानिक के योगदान को किया याद
हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण के नवीन मार्केट स्थित कार्यालय में गुरुवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरि कुशवाहा ने की, जबकि संचालन एडवोकेट सोमेंद्र शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सैयद सदान शिकोह मौजूद रहे।कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके जीवन, वैज्ञानिक उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि डॉ. कलाम का जीवन देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शिक्षा, विज्ञान और तकनीकी विकास के क्षेत्र में भारत को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वक्ताओं ने कहा कि 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में जन्मे डॉ. कलाम ने साधारण परिवार से निकलकर अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक का सफर तय किया। बचपन में आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और आगे चलकर भारत के मिसाइल कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन संदेश देता है कि कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास से सफलता हासिल की जा सकती है।कार्यक्रम में अनिल सोनकर, नसीम रज़ा, विनय कोरी, राजपाल यादव,ओंकार यादव, दीपांशु यादव और राजू अवस्थी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. कलाम के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके सपनों के भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम