औंढा नागनाथ मंदिर एक महीने के लिए बंद - जीर्णोद्धार कार्य शुरू।
हिंगोली, महाराष्ट्र।
देश की आठवे एवं हरिहरात्मक स्वरूप वाले ज्योतिर्लिंग श्री औंढा नागनाथ मंदिर में दुरुस्ती कार्य के कारण दिनांक 05 अक्टूबर 2026 से एक महीने तक मंदिर भक्तों / पर्यटकों के लिए बंद रहेगा. इस ज्योतिर्लिंग के श्री नागनाथ संस्थान के अध्यक्ष तथा तहसीलदार द्वारा दिनांक 02/10/2026 को जारी प्रेस नोट में यह जानकारी दी गई है। प्रेस नोट के अनुसार, सहायक संचालक (पुरातत्व), नांदेड़ विभाग के पत्र दिनांक 29/09/2026 के आदेशानुसार मंदिर के आंतरिक गर्भगृह परिसर में दुरुस्ती का काम शुरू है।वर्तमान में भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए दिनभर मंदिर बंद रखकर काम करना आवश्यक हो गया है।लेकिन दैनिक पूजा विधी जारी रहेगी.
मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बंद अवधि में भी मंदिर की नित्य परंपरा नहीं रुकेगी। गर्भगृह में भोपी, माली, गुरव, कोली पुजारी के हस्ते- सुबह की पूजा दोपहर 12:00 बजे महा नैवेद्य दोपहर 4:00 बजे श्री का स्नान
रात्रि की शेजआरती
नियमित रूप से की जाएगी।भक्तों से अपील है कि 05 अक्टूबर से एक महीने तक दर्शन के लिए न आएं और प्रशासन को सहयोग करें। ऐसा संदेशश्री नागनाथ संस्थान प्रेस नोट के द्वारा दिया गया है.
Comments
Post a Comment