शादी का झांसा देकर किशोरी से यौनशोषण कर गर्भवती कर हुआ फरार।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में किशोरियों,युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर,शादी का झांसा देकर यौन से खेलवाडकर गर्भवती करने के बाद शादी से इनकार करना,फरार हो जानाआम बात बन गई है,जिससे सभ्य समाज,परिवार की बदनामी होती है।इस संबंध में पीड़िता के द्वारा या उसके पिता के द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद चक्कर लगाना पड़ता है।इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांवों में किशोरी के साथ यौनशोषण कर गर्भवती करने के बाद घर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता के भाई ने थाने में
आवेदन देकर गांव के ही एक युवक कोआरोपित किया है।उक्त किशोरी एक घर में काम करती थी, इसकी उम्र 15 वर्ष बताई गई है।उसकी घर के पास ही युवक रहता था,दोनों के
बीच प्रतिदिन देखादेखी बातचीत हुआ करता था, इसी बीच उससे संपर्क बढ़ता गया और अंत में युवक ने उसे शादी का झांसा देकर यौनशोषण करने लगा,तीन महीना के बाद जब किशोरी गर्भवती हो गई तो वह घर छोड़कर फरार हो गया,उसने पीड़िता से शादी करने से
इनकार दिया है।पीड़िता के भाई ने संवाददाता को बताया कि वह लद्दाख भाग गया है,जहां वह काम
करता है। थाना अध्यक्ष ने
 संवाददाता को बताया कि इस संबंध में जांच पड़ताल शुरू हो गई है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम